राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी

Adv. Madhu Bala
8






 राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी 


राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा उच्च  न्यायालय द्वारा प्रति वर्ष आयोजित की जाती हैं। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता हैं। सही मार्गदर्शन और उचित अध्ययन से इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया जा सकता हैं। इस परीक्षा के निम्नलिखित तीन चरण है:-


प्रारम्भिक परीक्षा ( PRE- EXAM )

• मुख्य परीक्षा (MAIN -EXAM )

•  साक्षात्कार( INTERVIEW )



प्रारम्भिक परीक्षा में 100 MCQ Type Question होते हैं, जिनमें से 70 विधि(law) से तथा 30 हिंदी और इंग्लिश से होते हैं।
मुख्य परीक्षा में चार पेपर होते हैं।


LAW-1 

LAW -2 

•HINDI  WRITTEN

•ENGLISH WRITTEN


LAW-1 में सिविल विधि अधिनियम आते हैं।
LAW- 2 दाण्डिक विधि अधिनियम आते हैं।
हिंदी और इंग्लिश में Essay(लेख) लिखने होते हैं।
Law के paper में questions 20 word ,50 word और 200 words के होते हैं।
law paper 100 marks के होते है जबकि hindi और english के paper 50 marks के होते हैं।
pre-exam में negative marking नहीं होती।
cutoff के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए चयन होता हैं।
Interview 35 no. का होता हैं।
 मुख्य परीक्षा के marks और Interview के marks के आधार पर ही Candidate का चयन राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा के लिए होता हैं।
परीक्षा की समस्त जानकारी hcraj.in इस साइट पर मिलेगी।

 राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा के मुख्य बिन्दु:- 

  • सभी अधिनियमों का ध्यानपूर्वक अध्ययन करना चाहिए ।पढ़ते समय मुख्य बिन्दुओ को note करते रहना चाहिए।
  • अधिनियम का शीर्षक ,संख्यांक ,लागू  होने का वर्ष,प्रवर्त  तारीख सही तरीके से याद कर लेनी चाहिए।
  • पढ़ते समय एकाग्रता होनी आवश्यक है। अतः ध्यान भटकाने वाले साधनों से दुरी बनाकर रखें। 
  • language paper में भी विशेष ध्यान दें।इनके अध्ययन में किसी प्रकार की लापरवाही न करें।मुख्य परीक्षा के चयन के लिए इनका अध्ययन भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। 
  •  प्रारम्भिक परीक्षा की तैयारी के लिए अधिनियम की धाराओं के शीर्षक याद रखने आवश्यक  है।
Tags

Post a Comment

8 Comments
Post a Comment
To Top